अमीर होने का सबसे बड़ा फायदा क्या है
इस पोस्ट को मैंने चार हिस्सों में बांट दिया है,ज्यादा अच्छा प्रभाव पाने के लिए आप प्रत्येक हिस्से को अच्छी तरह से और ध्यानपूर्वक पढ़ें,
- अपने समय पर नियंत्रण पाना संपत्ति द्वारा प्रदान किए जाने वाला सबसे बड़ा लाभांश है।
- समृद्धि का उच्चतम रूप हर सुबह उठकर यह कहने की क्षमता है आज मैं जो चाहूं वह कर सकता हूं।
- लोग खुशी पाने के लिए धनवान बनना चाहते हैं तो एक जटिल विषय है क्योंकि सभी एक दूसरे से अभिन्न हैं लेकिन आनंद का एक सर्वव्यापी ईंधन वह यह कि लोग अपने जीवन पर नियंत्रण पाना चाहते हैं।
- आप क्या करना चाहते हैं कब और किसके साथ और कितने समय तक ऐसा कर पाने की क्षमता अमूल्य है यह सबसे बड़ा लाभांश है जो संपत्ति से मिलता है।
- संपत्ति का सबसे बड़ा आंतरिक मूल्य जो इससे अधिक बयान नहीं किया जा सकता आपको आपके समय पर नियंत्रण प्रदान करने की क्षमता है थोड़ा-थोड़ा करके स्वतंत्रता और स्वायत्तता का एक स्तर प्रदान करना जो संपत्ति से मिलता है और जो आपको इस बात पर अधिक नियंत्रण देता है कि आप क्या कर सकते हैं और कब?
़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़
-:अमीर होने के चरण:-
First stage
संपत्ति की एक छोटी सी राशि का मतलब है उन कुछ दिनों के लिए काम से छुट्टी लेने की क्षमता जब आप बीमार हो बिना अपना बैंक खाली किए।
Second stage
थोड़ी और राशि का मतलब है नौकरी गंवा देने के बाद एक अच्छी नौकरी हाथ लगने की प्रतीक्षा करना बजाय इसके कि सामने आने वाली पहली नौकरी लेनी पड़े यह जिंदगी बदल सकता है।
Third stage
अब आपके पास इतना पैसा होता है कि आप अपने 6 महीने का खर्च आसानी से बिना किसी नौकरी पर जाए उठा सकते हैं, इसका मतलब अपने बॉस से डर करना न रहना क्योंकि आप जानते हैं अगर आपको कुछ समय लेकर न ई नौकरी ढूंढनी पड़े तो भी आप बर्बाद नहीं होंगे।
Forth stage
इससे अधिक संपत्ति का मतलब है कम वेतन लेकिन नम्य कार्य समय वाली नौकरी चुनने की क्षमता। शायद जिसमें ऑफिस आने जाने में कम समय लगता हो या फिर किसी मेडिकल आपातकाल से निपटने की क्षमता बिना इस बात की चिंता किए कि आप उसका खर्च कैसे चुकाएंगे,
फिर सेवानिवृत्त होना, जब आप चाहते हो ना कि जब आप को सेवानिवृत्त होना पड़े।
अपनी संपत्ति को समय और विकल्पों को खरीदने के लिए प्रयोग करने का जो जीवन शैली लाभ है उसका मुकाबला शायद ही कुछ विलास वस्तुएं कर सकती हैं।
़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़
क्या आप जानते हैं?
लोग यह महसूस करना पसंद करते हैं कि नियंत्रण उनके हाथ में है बे चालक की गद्दी पर हैं जब हम उनसे कुछ करवाने का प्रयास करते हैं तो बे अशक्तता का अनुभव करते हैं यह महसूस करने के बजाय कि उन्होंने खुद को ही विकल्प चुना उन्हें लगता है हमने उनके लिए चुनाव किया तो वे या तो ना कह देते हैं या फिर कुछ और करते हैं तब भी अगर मौलिक रूप से उन्होंने खुशी-खुशी वही विकल्प चुना होता।
जब आप यह मान लेते हैं यह कथन कितना सच है आप समझ सकते हैं कि संपत्ति का ऐसे जीवन के साथ संरेखण करने में अद्भुत प्रतिपल मिलता है जिसमें आप वह कर सके जो आप चाहते हैं आप जब चाहे तब जिसके साथ चाहे और जब तक चाहे।
़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़
कहानी
यह बात मैं एक कहानी के माध्यम से समझाता हूं कि आपको स्वतंत्र होना क्यों जरूरी है,
मेरे पास एक नौकरी थी जिसे मैं $20000 प्रति वर्ष कमाता था।यह राशि इतनी कम थी की ना मैंने कभी बाहर खाना खाया और ना ही कभी टैक्सी में बैठा, मेरे रहन-सहन का कुल खर्च $1000 प्रति माह था और मेरी मासिक आय $18 थी। मैंने 2 साल तक यह नौकरी की और $12000 बचाए, तब मैं 22 साल का था।
जब मेरे पास $12000 थे तो मैं अपनी नौकरी छोड़कर पूरे समय के लिए संगीतज्ञ बन सकता था। मैं जानता था कि हर महीने मुझे काम मिल जाएगा जिससे मेरे रहन-सहन का खर्च निकल जाएगा इसीलिए मैं आजाद था मैंने 1 महीने के बाद अपनी नौकरी छोड़ दी और फिर कभी दोबारा नौकरी नहीं की। जब मैंने यह दोस्त को कहानी सुनाई उसने मुझसे पूछा आगे क्या हुआ?
मैंने कहा-नहीं कहानी बस इतनी ही है, उसने कहा नहीं जब तुमने अपनी कंपनी बेची उसके बाद क्या हुआ मैंने कहा मेरी जिंदगी में कुछ खास बदलाव नहीं आया उससे बस मेरे बैंक में अधिक राशि आई। बदलाव जब आया जब मैं 22 वर्ष का था।
़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़
अन्य भी कई फायदे
वैसे तो अलग-अलग लोगों को अलग-अलग काम करने में खुशी मिलती है तो इस तरह से आप कोई भी काम करके खुश हो सकते हैं,
लेकिन फिर भी बहुत से ऐसे काम है जो आप बिना अमीर हुए नहीं कर सकते हैं जैसे कि
1.आप निश्चिंत होकर समुद्र के बीच पर बिना अमीर हुए साल में 6 महीने नहीं रुक सकते हैं।
2. आप साल भर वर्ल्ड टूर पर नहीं घूम सकते हैं अगर आप अमीर नहीं हैं और आपका पैसा आपके लिए तब काम नहीं करता है जब आप सो रहे हो।
3. इसके अलावा आप कोई भी चीज अपनी पसंद के आधार पर पसंद नहीं करते हैं बल्कि आप उसके पैसों को देखकर पसंद करते हैं लेकिन अगर आप अमीर हैं तो आप चीज को बिना किसी सीमा के पसंद कर सकते हैं।
4.जब आप किसी बड़े होटल या रेस्टोरेंट में जाते हैं तो आप अपना मनपसंद खाना बहुत ही कम बार या फिर कभी भी आर्डर नहीं करते हैं आप हमेशा वही सस्ता मटर पनीर की सब्जी और रोटी आर्डर करते हैं लेकिन अगर आप अमीर हैं तो आपको मैं न्यू के कभी दाएं हिस्से में नहीं देखना पड़ेगा जहां पर हर डिस के रुपए लिखे होते हैं।
अगर आप इस बात से सहमत हैं और इस तरह की और पोस्ट चाहते हैं तो कृपया कमेंट और शेयर करें।
धन्यवाद
No comments:
Post a Comment